जनता-जनार्दन के लिए दीपावली जैसी खुशी लाने का कार्य कर रही भाजपा,एसटी-एससी बहुल जिलों मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, कांग्रेस चारों खाने चित होगी,मुफ्त राशन के साथ दाल, शकर, सरसों का तेल भी मिलेगा,भाजपा ने सर्व कल्याण की दृष्टि से स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का कार्य कर रही,प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करेंगे, आईआईटी व आईआईएम की तर्ज पर खुलेंगे संस्थान,भाजपा वोट बैंक नहीं, गरीबों, महिलाओं की जिंदगी बदलने का कार्य करती है,स्कूलों में बच्चों को मुफ्त भोजन के साथ सुबह पौष्टिक नाश्ता भी मिलेगा,लाड़ली बहनों को तीन हजार, प्रति परिवार एक रोजगार का वादा पूरा करेगी भाजपा,कांग्रेस ने झूठी गारंटी देकर जनता को छला, मोदी जी की गारंटी, सभी गारंटी पूरी होने की गारंटी 
 विष्णुदत्त शर्मा
भोपाल 13नवम्बर/  मध्यप्रदेश की जनता, जनार्दन के लिए हर दिन दीपावली जैसी खुशी लाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी करने के लिए दो दिन पहले मध्यप्रदेश का संकल्प-पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में मध्यप्रदेश के सर्व कल्याण के साथ स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का रोडमैप है। भाजपा सरकार मध्यप्रदेश में गरीब अनाज कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन के साथ दाल, सरसों का तेल और शक्कर देने का कार्य करेगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति बहुल जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के साथ आईआईटी और आइआईएम की तर्ज पर राज्य में संस्थान खोले जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी वोट बैंक की राजनीति नहीं करती, भाजपा गरीबों, बेसहा और महिलाओं की जिंदगी बदलने का कार्य करती है। भाजपा ने जो कहा है, वह पूरा किया है। लाड़ली बहनों को अभी 1250 रूपए प्रति माह मिल रहे हैं, आगे इस योजना में तीन हजार रूपए प्रति माह लाड़ली बहनों को मिलेंगे। कांग्रेस ने झूठी गारंटी देकर मध्यप्रदेश की जनता को छला था। अब झूठी गारंटी के भरोसे कांग्रेस जनता को नहीं छल पाएगी। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी चारों खाने चित होगी और भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। यह बात सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बंसल वन स्थित प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता का संबोधित करते हुए कही।
मोदी जी की गारंटी, भाजपा का भरोसा, सर्वकल्याण के लिए स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनायेगा
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों के जीवन के बदलने के अभियान में लगातार कार्य कर रही है। अपना मध्यप्रदेश स्वर्णिम मध्यप्रदेश कैसे बनेगा इस दिशा में भारतीय जनता पार्टी के संकल्प-पत्र के अंदर सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को समाहित करने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी ने किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और भाजपा का भरोसा, जो सर्वकल्याण के साथ स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाएगा। देश और मध्यप्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार ने जो कार्य किया है, वह लोगों को लुभाने के लिए वोट बैंक मानकर नहीं किए गए हैं। भाजपा ने जो कहा है वह किया है। भाजपा सर्व कल्याण की दृष्टि से हर वर्ग को ताकत देने का कार्य किया है। इसलिए हम कहते हैं कि मध्यप्रदेश के मन में मोदी हैं और मोदी के मन में मध्यप्रदेश हैं। भारत के अंदर हो या मध्यप्रदेश के अंदर अगर कोई गारंटी मानी जाती है तो वह है मोदी जी की गारंटी। संकल्प पत्र में 10 प्रमुख संकल्प, मोदी जी की गारंटी और भाजपा का भरोसा ही है हमारे संकल्प-पत्र की विशेषता।  
रियायती दर पर मिलेगी तेल, दाल व शक्कर
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में देश के 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मुफ्त अनाज दिया है। प्रधानमंत्री जी ने हाल ही में मुफ्त राशन योजना को पांच वर्ष के लिए और बढ़ाने की घोषणा की है। मोदी जी का यह कार्य ऐतिहासिक है। मध्यप्रदेश में मुफ्त अनाज के साथ रियासती दर पर दाल, सरसों का तेल और शक्कर उपलब्ध कराया जाएगा। संकल्प-पत्र में इसकी घोषणा की गई है। 
भाजपा ने जो कहा, वह किया, लाड़ली बहनों को तीन हजार देंगे
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि हमने अपने संकल्प-पत्र में भाजपा की सरकार में समर्थन मूल्य के साथ बोनस की व्यवस्था की जाएगी। समर्थन मूल्य पर भाजपा सरकार 2700 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं और 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा है, वह किया है और जो नहीं कहा उसे भी पूरा किया है। एक हजार रूपए प्रति माह से शुरू हुई लाड़ली बहना योजना में 1250 देने की घोषणा की और उसे पूरा किया। वर्तमान में प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 1250 रूपए प्रति माह मिल रहा है। महिलाओं को आगे तीन हजार रूपए प्रति माह देने की घोषणा की गई है, उसे भी पूरा किया जाएगा। साथ ही आवासहीन लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना के तहत पक्के मकान भी दिए जाने की घोषणा की गई है। यह मैं इसलिए स्पष्ट कर रहा हूं, क्योंकि यह तथाकथित झूठे लोग जो केवल झूठी बातें करते हैं लाडली बहन योजना को लेकर इस तरह की बातें करते हैं। हमारी सरकार में कोई भी व्यक्ति बिना आवास के नहीं रहेगा, इसलिए मध्यप्रदेश में 64 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में घर मिले हैं। 
प्रदेश के हर व्यक्ति की आय दोगुना करने का संकल्प लिया है
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जन आवास योजना भी शुरू कर रहे हैं, इस योजना में बचे हुए लोगों को मकान देने का कार्य किया जाएगा। आदिवासी क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4 हजार रूपए करने का संकल्प आदिवासी भाई-बहनों के आर्थिक उत्थान के लिए किया जा रहा है। प्रदेश की जनता की आय दोगुना करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। 2003 में जब भाजपा की सरकार बनी थी, तब मध्यप्रदेश की जनता की प्रति व्यक्ति आय 11 हजार 700 के करीब थी, वर्तमान में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 40 हजार से ऊपर पहुंच गई है।
स्कूलों में भोजन, पौष्टिक नाश्ते के साथ 1200 रूपए भी
श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा ने गरीब परिवारों के सभी छात्रों को पहली कक्षा से 12वीं तक की मुफ्त शिक्षा देने का संकल्प लिया है। मध्यप्रदेश के अंदर स्कूलों में अभी तक मध्यान्ह भोजन तो मिल ही रहा है। मध्यान्ह भोजन के साथ स्कूलों में पौष्टिक नाश्ता भी देने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही 1200 रूपए प्रति छात्र स्कूल बैग, किताब और गणवेश के लिए देंगे। इसके साथ ही आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी संस्थान खोले जाएगे। 
ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाएंगे
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संकल्प-पत्र में मध्यप्रदेश की 15 लाख महिलाओं को लखपति बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण देने और लाड़ली लक्ष्मियों को कुल रूपए 2 लाख-सभी जरूरतमंद बालिकाओं को जन्म से 21 वर्ष तक लाभ मिलेगा। पीएम उज्ज्वला योजना एवं लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों को रूपए 450 में सिलेंडर के साथ सभी छात्राओं केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का लाभ मिलेगा। वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में एक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की स्थापना की जाएगी। 
100 करोड़ से होगा जनजातीय पूजा स्थलों का विस्तार
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए अगले 5 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तिकरण पर रूपए 3 लाख करोड़ व्यय किए जाएंगे। प्रत्येक आदिवासी ब्लॉक में एकलव्य विद्यालय की स्थापना के साथ ही 3,800 शिक्षकों की भर्ती करेंगे। जनजातीय बहुल जिलों मंडला, खरगोन, धार, बालाघाट एवं सीधी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण और 100 करोड़ से जनजातीय श्रद्धा-स्थल संरक्षण मिशन के तहत पूजा स्थलों का विस्तार एवं नवीनीकरण किया जाएगा। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करते हुए प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार का अवसर सुनिश्चित करेंगे।


आशीष अग्रवाल/बीके इंजी नरेश बाथम

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal