भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अशोका गार्डन में किया नरेला विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता, भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, 2003 के मध्यप्रदेश और आज के मध्यप्रदेश का अंतर बताता है कि विकास भाजपा सरकार ही करती है;भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने लोगों की जिंदगी बदलने का कार्य किया है विष्णुदत्त शर्मा।

भोपाल 18अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों की जिंदगी बदलने का कार्य किया है। विकास और जनकल्याणकारी कार्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया है। 2003 के दुरावस्था के दौर के मध्यप्रदेश और आज के वर्तमान विकसित मध्यप्रदेश का अंतर स्पष्ट दर्शाता है कि विकास सिर्फ भाजपा सरकार ही करती है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आज यहां से हर बूथ में भाजपा के 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएं। नरेला विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर कमल खिलेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज अशोका गार्डन के नरेला विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही।
                                                                                                                                                              पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत के रूप में हमारा कार्यकर्ता खड़ा होता है। मेरे कार्यकर्ता भाई-बहनों नरेला विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन चुनाव से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी चुनाव जीतकर जनता की सेवा कर रहे हैं। आज यहां चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। आज यहां से सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर भाजपा के 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएं और हमारी डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों को बताएं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता जर्नादन को यह बताएं कि 2003 में जब यहां भाजपा की सरकार बनी थी, तब मध्यप्रदेश किस दुरावस्था में था। बीमारू राज्य के रूप में मध्यप्रदेश की पहचान थी। 2003 के बाद आज मध्यप्रदेश की जो तस्वीर है, उसे 20 वर्षों के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास करके बनाया है। भाजपा ने मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने के साथ लोगों की जिंदगी बदलने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि एक भी ऐसा बूथ नहीं बचना चाहिए, जहां पार्टी को 51 प्रतिशत से कम मत मिले।

15 महीने की कमलनाथ सरकार ने गरीबों के अधिकार हड़प लिए थे: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मध्यप्रदेश की हमारी सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू किया, जिससे गरीबों का जीवन बदला और उनके चेहरे पर खुशी आई। लेकिन 15 महीने की कमलनाथ की सरकार ने गरीबों के अधिकार हड़प लिए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अति पिछड़ी आदिवासी बैगा, भारिया और सहरिया जाति की बहनों को पोषण आहार के प्रतिमाह एक हजार रूपए देते थे, कमलनाथ सरकार ने उसे भी बंद कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी जी ने गरीबों के लिए पीएम आवास योजना के तहत दो लाख मकान दिए थे, लेकिन कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते मैचिंग ग्रांट नहीं दी और गरीबों के मकान वापस कर दिए। कांग्रेस ने किसानों को कर्जमाफी का धोखा दिया था, गलती की वजह से तीन-चार सीटों से उनकी सरकार बन गई थी। भाजपा सरकार ने जल जीवन मिशन से करोड़ों लोगों को घरों में नल से जल पहुंचाने का कार्य कर रही है। 

घर-घर जाकर निःशुल्क अनाज और इलाज को बताएं: पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर पूछें कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू की गई आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रूपए का निःशुल्क इलाज का अधिकार मिला है या नहीं। मुस्लिम भाई-बहनों के घर भी जाएं और उनसे भी पूछें, वे भी बताएंगे कि उन्हें 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज का अधिकार मिला है। भारतीय जनता पार्टी जनकल्याण और विकास कार्यों में किसी के कार्य भेदभाव नहीं करती। 

इस बार 17 नवंबर को नरेला इतिहास रचेगा: नरेला विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री और नरेला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विश्वास सारंग ने कहा कि जब मैं 2008 में यहां चुनाव लड़ने आया तब मैंने कहा था कि यहां एक नहीं हर एक व्यक्ति विधायक होगा। मैंने नरेला को विधानसभा क्षेत्र की तरह नहीं एक परिवार की तरह माना और कार्य किया है। भाजपा का कार्यकर्ता एक विचार के पोषण के लिए राजनीति के क्षेत्र में काम करता है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में विगत 18 सालों में लगातार सेवा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस मध्य प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। हमें याद है जब मध्यप्रदेश में मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह की सरकार थी तब मध्य प्रदेश में ना ही बिजली, थी ना ही सड़क थी, ना ही पीने का पानी था और ना ही कानून व्यवस्था थी। मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य हुआ करता था। 2003 में समय ने फिर करवट बदली और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्य प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत फिर से उठकर खड़ा हो गया है। 

सभी कार्यकर्ता चुनाव तक विश्वास सारंग बनकर काम करें: पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि,आप सभी से आह्वान करने आया हूं की इस बार 3 दिसंबर को चुनाव का परिणाम आए तो मध्यप्रदेश में जब हमारी सरकार बन रही हो तो सबसे पहले जो कमल का फूल खिले वह नरेला विधानसभा से खिले। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा डेवलपमेंट हुआ है तो वह नरेला क्षेत्र में हुए। हमारे विधायक पूरे समय जनता के बीच रहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी को चुनाव तक विश्वास सारंग बनाकर काम करना है। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, विधानसभा संयोजक श्याम मोहन, अशोक वाणी, नितीन पाठक सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता उपस्थित रहीं।

आशीष अग्रवाल/ बीके इंजी नरेश बाथम

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal