प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने किया जबलपुर में संभाग मीडिया सेंटर का उद्घाटन।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर में संभाग मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया,मीडिया सेंटर सिर्फ मीडिया सेंटर नहीं बल्कि फ्रेंडली सेंटर है,कांग्रेस का व्यवहार मीडिया से अच्छा नहीं।
जबलपुर 20अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को जबलपुर में संभागीय मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, सांसद और पार्टी प्रत्याशी राकेश सिंह, विधायक एवं प्रत्याशी अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश प्रवक्ता शशिकांत शुक्ला, मिलन भार्गव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया सेंटर से पत्रकारों को हर जानकारी मिलेगीः प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी के इस मीडिया सेंटर से पत्रकारों को हर जानकारी मिलेगी। यह मीडिया सेंटर सिर्फ मीडिया सेंटर नहीं बल्कि फ्रेंडली सेंटर होगा। लोकतंत्र में मीडिया का अहम रोल है। उन्होंने कहा कि मिस्टर बंटाढार और कमलनाथ का मीडिया से कैसा व्यवहार रहता है, सबको पता है। कांग्रेस का मीडिया के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और प्रदेश में भाजपा की सरकार में हर क्षेत्र में विकास ही विकास हुआ है। विकास की यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी जी का एक ही मूलमंत्र है सबका साथ और सबका विकास। इसी मूलमंत्र को लेकर हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है। विकास के इस पहिए को आगे बढ़ाने के लिए आपका साथ चाहिए।
आशीष अग्रवाल/बीके इंजी नरेश बाथम