रायपुर ।राजधानी में लगातार पांच दिनों से अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सिय रहा।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक दिन बाद मौसम बदलेगा और अधिकतम, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे राहत मिलेगी।पांच दिनों से शहर में बारिश नहीं हो रही है।रविवार को शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन एक-दो किलोमीटर के दायरे में ही।एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से कोमरान तक 0.9 किमी. ऊंचाई तक विस्तारित है।इससे प्रदेश में 2 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है।