राज्य सूचना आयोग में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में आज झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर नक्सली हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों, सुरक्षा बल के जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सूचना आयुक्त धनवेंद्र जायसवाल ने शपथ दिलाई। आयोग के सचिव जी.आर.चुरेन्द्र सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने और राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहने की शपथ ली।

इनविजिबल क्रिएटर्स के लिए फ्रेंड्स स्टूडियोज के किफायती पैकेज लॉन्च
एपस्टीन से जुड़े खुलासे में ट्रंप का नाम आने से मचा राजनीतिक बवाल
वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
अक्षर पटेल का बड़ा बयान, कहा- भरोसा था आखिरी ओवर में पांच छक्के नहीं लगेंगे