नवाचारों को सराहा मतदाताओं ने 

भोपाल लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं भोपाल के मतदान प्रतिशत को बेहतर करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और सीईओ जिला पंचायत श्री ऋतुराज सिंह ने विभिन्न तरह के नवाचार किये। इन नवाचारों में हर बूथ पर लक्की ड्रा और आकर्षक उपहार जैसे डायमंड रिंग सहित हर बूथ पर आ रहे मतदाताओं के लिये लकी ड्रा का आयोजन किया गया। ट्रांसजेंडर फैशन शो मतदाता जागरूकता के लिये नवाचार अंतर्गत ट्रांसजेंडर फैशन शो का आयोजन किया गया जिसकी काफी चर्चा हुई।

कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह द्वारा लकी ड्रा कूपन की पर्ची निकाली गई जिसमें लकी ड्रॉ  हीरे की अंगूठी जीतने वाले साहू जी जो की मणिपुरम चार इमली के रहने वाले हैं, उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि मुझे मेरे बचपन के मित्र नरेश बाथम जो की एक पत्रकार हैं चार इमली मतदान केंद्र पर अपने साथी पत्रकारों के साथ कवरेज कर रहे थे उन्होंने मुझे इस लकी ड्रा कूपन मैं डायमंड रिंग जीतने की जानकारी दी। पहले तो मैं इसे मजाक समझा लेकिन बाद में मुझे यकीन हो गया। साहु जी ने कहा कि इस प्रतियोगिता से मतदाताओं को प्रोत्साहित करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने में आवश्यक रूप से बढ़ोतरी होगी।कौन बनेगा वोटर नंबर वन जिला प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों में यंग वोटर्स के लिए कौन बनेगा वोटर नंबर वन अभियान चलाया, जिसका समापन डीबी माल में भव्य आयोजन से किया गया।सही जवाब दो और दो फ्री मूवी टिकट जीतो योजना चलाई गई,मतदाता जागरूकता पर रील बनाओ और 50 हजार का इनाम पाओ योजना से हजारों युवको तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया और मतदान के लिये प्रेरित किया गया।

मतदाता जागरूकता का संदेश लेकर विशाल दो पहिया वाहन रैली, मैराथन रैली , साइकल रैली, कार रैली का आयोजन किया गया।शहर के प्रमुख स्थानों पर फ्लैश मॉब, नुक्कड़ नाटक, प्रत्येक चौराहे पर भव्य होर्डिंग्स और पोस्टर्स लगाए गए साथ ही प्रचार वाहन चलाए गए।

सोशल मीडिया पर रही सक्रियता सोशल मीडिया के महत्व को मद्देनज़र सोशल मीडिया इंफ्ल्युएंसर्स और मीडिया के साथ समन्वय कर मतदान के प्रति जागरूक किया गया।गांव देहात में चलो बूथ की ओर योजना चलाई गई और समूह की महिलाओं के द्वारा मतदान के लिये प्रेरित किया गया।                                                                                                                                                                            राजेश पाण्डेय/घनश्याम सिरसाम/अरुण शर्मा/बीके इंजी नरेश बाथम

न्यूज़ सोर्स : mpinfo/ mp1news Bhopal