एकजूट होकर हम ऊंची उड़ान भरेंगे
नई दिल्ली । महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन सत्ता में वापसी की है। महाराष्ट्र की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला बयान आया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे! एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के भाइयों-बहनों, खासकर युवाओं और महिलाओं का दिल से आभार…। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा। मोदी यहीं नहीं रुके उन्होंने झारखंड के चुनावी नतीजों पर कहा कि मैं झारखंड के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे। मैं राज्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी बधाई देता हूं।

मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
17फरवरी2026/ शिव बाबा की मुरली (परमात्मा की वाणी) आज की प्रातः मुरली मधुबन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ