भारत को लेकर वॉन का बड़ा दावा, साउथ अफ्रीका पर साधा निशाना
टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऐसा बयान दिया है जिसे कई लोग क्रिकेट की मर्यादा के खिलाफ मान रहे हैं। वॉन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने बेवकूफी की, क्योंकि अगर वह वेस्टइंडीज से हार जाते तो भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाता।
वॉन ने दक्षिण अफ्रीका को बताया सबसे बेवकूफ टीम
एक क्रिकेट पॉडकास्ट में बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा कि टूर्नामेंट में सबसे बड़ी गलती दक्षिण अफ्रीका की टीम ने की। उन्होंने कहा, 'मैं आपको बताता हूं, टूर्नामेंट की सबसे बेवकूफ टीम कौन थी- दक्षिण अफ्रीका। अगर उन्होंने सुपर-8 में वेस्ट इंडीज को जीतने दिया होता, तो भारत बाहर हो जाता।' वॉन के मुताबिक अगर दक्षिण अफ्रीका उस मैच में हार जाता तो वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाती और भारत का अभियान वहीं खत्म हो जाता।
'सबसे अच्छी टीम को बाहर करना जरूरी'
वॉन ने अपने बयान में आगे कहा कि किसी भी टूर्नामेंट को जीतने के लिए सबसे मजबूत टीम को रास्ते से हटाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा, 'अगर उन्होंने भारत को बाहर कर दिया होता तो जो लहर चल रही थी वह रुक जाती। टूर्नामेंट की सबसे अच्छी टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीतने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें बाहर करना था। दक्षिण अफ्रीका ने वह मौका गंवा दिया।' वॉन ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद भारत का आत्मविश्वास और बढ़ गया और टीम ने लगातार मैच जीतते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। वॉन ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर, भारतीय टीम की जीत का सिलसिला जारी रहने दिया। इंडिया ने फिर जिम्बाब्वे को हराया, फिर एक तरह के क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज को, और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया।'
आईसीसी नियमों के खिलाफ है ऐसी सोच
हालांकि, वॉन का यह बयान काफी विवादास्पद माना जा रहा है, क्योंकि किसी टीम का जानबूझकर मैच हारना क्रिकेट के नियमों और खेल भावना के पूरी तरह खिलाफ है। आईसीसी के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के अनुसार अगर किसी टीम या खिलाड़ी पर जानबूझकर मैच हारने या फिक्सिंग का आरोप साबित हो जाए तो कड़ी सजा का प्रावधान है। ऐसे मामलों में खिलाड़ियों पर लंबे समय का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।
भारत ने रचा इतिहास
इस बीच भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती। इसके साथ ही भारत टी20 विश्व कप इतिहास में तीसरी बार चैंपियन बनने वाली टीम बन गया और अपने घरेलू मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम भी बना।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती पकड़ी गई, दो आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर में धार्मिक आयोजन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, कई महिलाएं जख्मी
पैसे मांगने पर विवाद, युवक ने गुस्से में स्कूटी फूंक दी
रिटर्न के मामले में कमाल, 1 लाख के बना दिए 1 करोड़