भोपाल मण्डल पर दिनांक 30.10.2023 से 05.11.2023 तक मनाये जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 03.11.2023 को मण्डल कार्यालय में वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज शर्मा की अध्यक्षता में "भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें" थीम पर सतर्कता संगोष्ठी (सेमिनार) का आयोजन किया गया।मण्डल कार्यालय के मीटिंग रूम में आयोजित इस सतर्कता जागरूकता संगोष्ठी में मण्डल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी,अपर मण्डल रेल प्रबंधक द्वय श्रीमती रश्मि दिवाकर एवं योगेश कुमार सक्सेना सहित सभी शाखा अधिकारी तथा मुख्यालय से आये उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (इंजीनियरिंग) संदीप जैन, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (स्टोर) अरुण कुमार, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (ट्रैफिक) अरुण कुमार शर्मा एवं उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (लेखा एवं कार्मिक) अनिल कुमार तिवारी उपस्थित थे।                                                                                                                    
वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज शर्मा नें संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार देश की प्रगति में बाधक है, उसका समूल नष्ट होना आवश्यक है। कार्य में अधिक से अधिक पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। पंकज शर्मा ने कहा कि रेल अधिकारी और कर्मचारी अपने सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी को अपनाएं, इससे सर गर्व से ऊंचा रहेगा। फाइलों पर कोई निर्णय लेते समय अपने विवेक को सर्वोपरि रखते हुए नियमानुसार निष्पक्ष निर्णय लें। उन्होनें कहा कि इस वर्ष "भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें" की थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
 मण्डल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार, ईमानदार और संवेदनशील होना चाहिए। ईमानदार व्यक्ति अपने साथ-साथ अपने संस्थान का भी गौरव बढ़ाता है।
सतर्कता संगोष्ठी में सतर्कता विभाग की ओर से पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से संगोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता से जुड़े महत्वपूर्ण  विषयों पर जानकारी दी गई एवं सतर्कता से जुड़ी कार्यशैली पर विचार साझा किये गए।संगोष्ठी का संचालन एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह द्वारा किया गया।                                                                                                                                                                           पीआरओ-डब्ल्यूसीआर भोपाल सूबेदार सिंह/बीके इंजी नरेश बाथम

न्यूज़ सोर्स : PRO-WCR/ mp1news Bhopal