संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू हुई विकास यात्रा की श्रृंखला में 7वें दिन ग्राम रसलपुर में राज्य मंत्री परमार ने 47 लाख से अधिक लागत के कार्यों का किया लोकार्पण।

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने सातवें दिन की विकास यात्रा का आरंभ विधानसभा शुजालपुर के ग्राम जेठड़ा में तिरंगा ध्वज फहरा कर एवं कन्याओं के पूजन के साथ किया। राज्य मंत्री परमार ने विधानसभा शुजालपुर के ग्राम जेठड़ा में 15 वें वित्त आयोग एवं मनरेगा से 6 लाख 33 हजार रूपये से बनने वाले चेक डेम का भूमि-पूजन और नवनिर्मित पुलिया का लोकार्पण किया। राज्य मंत्री परमार ने ग्राम जामनेर में भी विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

राज्य मंत्री परमार ने ग्राम रसलपुर में जल जीवन मिशन में 47 लाख 95 हजार रूपए से नल जल योजना अंतर्गत कार्यों का लोकार्पण किया। राज्य मंत्री परमार ने कहा कि जल जीवन मिशन से घर-घर नल से जल पहुँचने से मातृ शक्ति का जीवन सहज और सुलभ हो रहा है। योजना से गरीब परिवारों के स्वास्थ्य को भी लाभ मिला है।

राज्य मंत्री परमार ने विकास यात्रा के दौरान ग्रामीणजन को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। विकास यात्रा में शाजापुर के जिला पंचायत उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह खेजड़िया व जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 राजेश दाहिमा