वार्ड-3 में 2 करोड 72 लाख से अधिक के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन विनय नगर में हुआ विद्युत उपभोक्ता सेवा केन्द्र का लोकार्पण

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विकास यात्रा के छटवे दिन कहा कि जनसेवा ही मेरा उद्धेश्य रहा है। विकास यात्रा के दौरान भी जनसेवा का ही कार्य किया जा रहा है। यह विकास यात्रा मेरे लिए जीवन दर्शन के समान है। ऊर्जा मंत्री तोमर ने विकास यात्रा के दौरान लगभग दो करोड 72 लाख रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। उपनगर ग्वालियर के वार्ड 3 में निकली विकास यात्रा का शुभारंभ विनय नगर सेक्टर-4 कोटेश्वर तिराहे से हुआ।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा विकास यात्रा के दौरान विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन-लोकार्पण के साथ-साथ लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित देवी स्वरूप कन्याओं को प्रमाण-पत्र एवं शासन की अन्य योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सम्मान के साथ हितलाभ दिए जा रहे है।

विद्युत उपभोक्ता सेवा केन्द्र का लोकार्पण एवं कंट्रोल रूप का भूमि-पूजन

ऊर्जा मंत्री तोमर ने विनय नगर सेक्टर-3 में विद्युत जोन पर 25 लाख की लागत से बनाये गए विद्युत उपभोक्ता सेवा केन्द्र का लोकार्पण किया तथा 11 लाख 50 हजार रूपये की लागत से बनने जा रहे कंट्रोल रूम के लिए नवीन भवन का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि विनय नगर जोन को स्मार्ट जोन बनाया जा रहा है। इसके लिए उपभोक्ता सेवा केन्द्र बन गया है, जहाँ उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण 24 घंटे किया जाएगा। बिल, मीटर खराबी या लाइन की बजह से विद्युत में कोई समस्या आती है तो उसका निराकरण जल्द से जल्द किया जा सकेगा।

 राजेश पाण्डेय/मधु सोलापुरकर