अमरपाटन के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँची विकास यात्रापिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल मंगलवार को अमरपाटन के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई विकास यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने वहाँ 61 लाख 14 हजार रूपये लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 28 लाख 83 हजार रूपये लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।राज्य मंत्री पटेल ने उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि विकास यात्रा जन-सामान्य तक पहुँचने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा का उद्देश्य केवल अधो-संरचना निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने का है। राज्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये योजनाएँ बनाई हैं। राज्य सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिये लाड़ली बहना योजना की घोषणा की है। योजना के माध्यम से निम्न एवं मध्यम वर्ग की महिलाओं को 1000 रूपये प्रतिमाह की मदद दी जायेगी। राज्य मंत्री ने सड़क, चबूतरा, सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

माध्यमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण: राज्य मंत्री पटेल ने विकास यात्रा के दौरान जनपद पंचायत रामनगर के ग्राम टेगना के माध्यमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया और बच्चों को परोसे जाने वाले मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी हासिल की।

 मुकेश मोदी