उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि गाँव में नगर की तरह मूलभूत सुविधाएँ मिलेंगी। सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर गाँव को नगर की तरह विकसित किया जाएगा। राज्य मंत्री श्री कुशवाह गुरूवार को ग्वालियर जिले के ग्राम गड़रौली में विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री कुशवाह ने गड़रौली, गूंजना, सुमावली और किरावली में ग्रामीणों से सम्पर्क किया और गाँव में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। राज्य मंत्री कुशवाह ने गड़रौली में एक करोड़ 10 लाख रूपये, गूंजना में 52 लाख 33 हजार, सुमावली में 44 लाख 27 हजार और किरावली में 67 लाख 99 हजार रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

राज्य मंत्री कुशवाह ने गड़रौली के माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। उन्होंने किरावली में नुक्कड़ नाटक देखा और रामधुन में कीर्तन कर धर्म लाभ भी अर्जित किया।

 महेश दुबे