'ये हैं मोहब्बतें', 'कवच-काली शक्तियों' जैसे शोज से घर-घर में पहचान बनाने वाले टीवी एक्टर विवेक दहिया इन दिनों झलक दिखला जा 11 के मंच पर अपना टैलेंट दिखा रहे हैं. ऐसे तो विवेक दहिया एक फेमस एक्टर हैं लेकिन बीते कुछ समय से उनकी पहचान एक एक्टर से ज्यादा दिव्यांका त्रिपाठी के पति के रूप में हो रही है. जिसपर विवेक दहिया ने झलक दिखला जा के मंच पर रिएक्शन दिया है. विवेक का कहना है कि अब वह अपने डांस के जरिए प्रूव करना चाहते हैं. 

पति की परफॉर्मेंस पर दिव्यांका हुईं इमोशनल
विवेक दहिया ने झलक दिखला जा 11 के मंच पर अपनी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी को अड्रेस किया है. विवेक ने कहा- उन्हें हमेशा विवेक दिव्यांका त्रिपाठी  के नाम से बुलाया जाता है. लेकिन अब वह झलक दिखला जा के जरिए प्रूव करेंगे कि वह अपने ऊपर भी प्राउड फील करते हैं. झलक दिखला जा 11 के मंच पर विवेक दहिया की लेटेस्ट परफॉर्मेंस ने जजेस मलाइका अरोड़ा, फराह खान और अरशद वारसी को खूब इंप्रेस किया. वहीं पति का परफॉर्मेंस देख दिव्यांका त्रिपाठी की आंखें नम हो गईं.  

दिव्यांका का मिला सपोर्ट
विवेक दहिया ने झलक दिखला जा सीजन 11 में हिस्सा लेने के बाद एक इंटरव्यू में बताया कि किस तरह से दिव्यांका का उन्हें सपोर्ट मिला है. विवेक दहिया ने बताया कि जब उन्हें झलक का ऑफर आया था तो वह सोच में पड़े थे. लेकिन तब दिव्यांका ने उन्हें फ्लो के साथ जाने के लिए कहा. विवेक ने आगे बताया कि दिव्यांका का कहना था ऐसे तो आप कभी तैयार नहीं होंगे तो फ्लो के साथ जाइए.