शौच करने गई थी महिला, अचानक गिरा मकान का छज्जा, मौत
गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मकान का छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला शौच करने गई थी। इस दौरान हादसे का शिकार हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, गुना जिले में देर रात से भारी बारिश हो रही है। जिले के वार्ड 11 में जर्जर मकान के छज्जे पर शौचालय बना था। बुधवार सुबह 55 वर्षीय महिला शौचालय गई थी। इस दौरान मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया।
छज्जा गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और आसपास के लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवजा दिया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास