किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मंत्री कंषाना ने राष्ट्रीय पर्व पर स्वतंत्रता, समानता, सहिष्णुता के संकल्प के साथ विश्व बन्धुत्व की भावना के प्रसार की अपील की। उन्होंने जनता से गणतंत्र की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहने का आव्हान किया है। साथ ही उन्होंने भारत को लोकतान्त्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित करने हेतु अपना योगदान देने वाले समस्त महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महान विभूतियों,वीर-वीरांगनाओं और अमर शहीदों को कृतज्ञता-पूर्वक नमन किया।

 अलूने/बीके इंजी नरेश बाथम

न्यूज़ सोर्स : mpinfo/mp1news Bhopal