छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक आज...CM साय लेंगे कौन से बड़े फैसले? जानें किन 5 मुद्दों पर होगी मुहर, जो आप पर डालेंगे सीधा असर
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज साय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। छत्तीसगढ़ कैबिनेट की ये अहम बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 10:30 बजे से शुरु होगी। सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आज होने वाली साय कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम् मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है। मंत्रालय में आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में शीतकालीन सत्र में विधेयकों को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में धर्मांतरण संशोधन कानून पर मुहर लग सकती है। वहीं सीएम साय की अध्यक्षता में आज होने वाली साय कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी, किसानों की समस्या जैसे कई विषयों पर चर्चा हो सकती है।

विदेश से प्रत्यर्पण के बाद बड़ी कार्रवाई, साहिल चौहान को STF ने दबोचा
अब कचरा फेंकने पर देना होगा टैक्स, एमपी में नया नियम लागू
उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, स्कूलों की 16 छुट्टियां घटेंगी
कॉलेजों में खाली सीटों के चलते बदलाव, अब बिना मैथ्स इंजीनियरिंग में दाखिला संभव