मंत्री संपतिया उइके का संवेदनशील नेतृत्व।

मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए त्वरित कदम उठाए। इस दौरान उन्होंने संवाद की खुली और संवेदनशील परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता की बात को प्राथमिकता दी। मंत्री श्रीमती उइके ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं को बारीकी से समझा। उन्होंने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया, जबकि जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार और संगठन का मूल उद्देश्य जनता की सेवा है, और कार्यकर्ता इस उद्देश्य की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करना ही जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहला कदम है। इस अवसर पर मंत्री उइके ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि ऐसे प्रकरणों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने मंत्री के इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।मंत्री संपतिया उइके का यह संवाद कार्यक्रम न केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम बना, बल्कि सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास और समन्वय को भी सुदृढ़ करने वाला रहा।

न्यूज़ सोर्स : mp1news Bhopal