असम : बाढ़ से सात और लोगों की हुई मौत
असम में बाढ़ से मंगलवार को सात और लोगों की जान चली गई, जबकि नौ जिलों में 4.23 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के कारण सोनाई में चार लोगों और कछार जिले के सिलचर मंडल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा, नागांव जिले और कामरूप मेट्रोपॉलिटन में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन व तूफान में जान गंवाने वालों की संख्या 30 हो गई है।रिपोर्ट में कहा गया है कि कछार, धेमाजी, दिमा हसाओ, हैलाकांडी, होजाई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, मोरीगांव और नागांव जिलों में बाढ़ के कारण 4,23,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। नागांव में सबसे अधिक 2.13 लाख बुरी तरह प्रभावित हैं। इसके बाद कछार में 1.19 लाख से अधिक लोग और होजई में 60,500 लोग पीड़ित हैं। असम में सोमवार तक 10 जिलों में 6.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित थे। प्रशासन छह जिलों में 167 शिविर चला रहा है, जहां 32,872 लोगों ने शरण ली है, और चार जिलों में 73 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
15फरवरी2026/ शिव बाबा की मुरली (परमात्मा की वाणी) आज की प्रातः मुरली मधुबन
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी